फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने आंत्रप्रेन्योर सनी कपूर से की सगाई
'द लंचबॉक्स', 'मसान' और 'पगलैट' समेत अन्य फिल्मों को अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट के ज़रिए प्रोड्यूस कर चुकीं फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोमवार को फैशन आंत्रप्रेन्योर सनी कपूर से सगाई की घोषणा की। मोंगा ने लिखा, "कभी-कभी गलत ट्रेन आपको सही स्टेशन तक ले जाती है...और यहीं पर मैंने साथी सनी को जीवन की यात्रा के लिए पाया।"
read more at Hindustan Times


