Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खरगौन हिंसा के 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने रखा ₹10-10 हज़ार का इनाम

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 20 April, 2022
मध्य प्रदेश के खरगौन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के फरार आरोपियों पर ₹10-10 हज़ार इनाम की घोषणा की गई है। खरगौन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि 106 फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग देने या उनकी पुख्ता जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है।