भीषण भूस्खलन के बाद मणिपुर में 13 शव बरामद, कई लोग लापता; पीएम मोदी ने जताया शोक
तुपुल रेलवे स्टेशन (मणिपुर) के पास भीषण भूस्खलन के बाद पुलिस ने बताया है कि अब तक 13 शव बरामद हुए हैं। करीब 20 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है जबकि कई लोग लापता हैं। त्रासदी वाली जगह रेल लाइन कार्य की सुरक्षा में प्रादेशिक सेना तैनात थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर शोक जताया है।
read more at Twitter


