पिता के इंटरनेट रिचार्ज़ करने से मना करने पर एमपी में बेटे ने की आत्महत्या
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 14-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर पिता द्वारा मोबाइल इंटरनेट का रिचार्ज करने से इनकार करने पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि लड़का मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी था। पुलिस के अनुसार, लड़के का पिता आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा था।
read more at LatestLY


