बीसीसीआई को सब कुछ बता दिया: पत्रकार विवाद पर समिति के साथ हुई बैठक के बाद साहा
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने शनिवार को पत्रकार विवाद पर गठित 3 सदस्यीय समिति के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि मैंने समिति को सब कुछ बता दिया है। वहीं, पत्रकार का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब बीसीसीआई देगी। गौरतलब है, इंटरव्यू के लिए मना करने पर साहा को एक पत्रकार ने धमकाया था।
read more at हिन्दुस्तान


