राजस्थान में तेंदुए के हमले के बाद उसकी गर्दन पकड़कर बैठे मीडियाकर्मी की तस्वीर आई सामने
डूंगरपुर (राजस्थान) में एक नीलगाय के शिकार के बाद झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने रविवार सुबह गुणवंत कलाल नामक मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद कलाल तेंदुए की गर्दन पकड़कर बैठ गए जिसकी एक तस्वीर सामने आई है। हमले में कलाल घायल हो गए जबकि तेंदुए को ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से पकड़ लिया।
read more at News18 हिंदी


