2021 में प्रतिदिन कम-से-कम 5 रेप के मामले किए गए दर्ज: दिल्ली पुलिस डेटा
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में 2021 में प्रतिदिन कम-से-कम 5 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। बकौल पुलिस, दिल्ली में 2021 में रेप के 1,969 मामलों के साथ 21.6% की वृद्धि देखी गई जबकि 2020 में इन मामलों की संख्या 1,618 थी। 2021 में छेड़छाड़ के मामलों में भी 17.5% की वृद्धि देखी गई है।


