Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 28 November 2022
दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को फुटवियर बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी थी।