प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के जन्मदिन पर शेयर की उनके व अपनी बेटी के साथ तस्वीर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर उनके व अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मां...जीवन के लिए आपके उत्साह व अनुभवों से...हर दिन प्रेरित होती हूं। आपको बहुत प्यार नानी।" मालती का जन्म जनवरी में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था।


