एनईईटी यूजी में 1,563 अभ्यर्थियों को दिए गए ग्रेस मार्क्स किए जाएंगे रद्द: एससी से एनटीए
एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि एनईईटी यूजी-2024 में जिन 1,563 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कम समय मिलने के कारण ग्रेस मार्क्स दिए गए थे उनके ग्रेस मार्क्स रद्द किए जाएंगे। बकौल एनटीए, इन अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा और जो परीक्षा नहीं देना चाहेंगे उनका परिणाम मौजूदा वास्तविक स्कोर के साथ जारी किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


