भारत व पाक दोनों हमारे पार्टनर हैं: भारत के 'आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते' बयान पर यूएस
अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 विमान संबंधी ₹3,600 करोड़ का पैकेज देने को लेकर भारत के बयान पर अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि अलग-अलग अहमियत के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों उसके पार्टनर हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका द्वारा पैकेज को 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई' से जोड़ने पर कहा था, "आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते।"


