Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी व बेटी के शव, अंगीठी से दम घुटने की आशंका

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 27 January, 2023
भिवानी (हरियाणा) में शुक्रवार को एक घर से सरकारी स्कूल के एक टीचर, उसकी पत्नी और बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मुताबिक, जिस कमरे से शव मिले हैं उसका दरवाज़ा अंदर से बंद था। कमरे में मिली अंगीठी से माना जा रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है।
read more at भाषा