Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में लोगों ने की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 22 August, 2023
मुंगेर (बिहार) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कुछ लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोरूम संचालक द्वारा जगह खाली करने के लिए एक महीने का समय मांगने पर भवन के मालिक व अन्य लोगों ने तोड़फोड़ की। बकौल रिपोर्ट्स, शोरूम संचालक को जान से मारने की धमकी मिली है।
read more at Public