Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूसीसी लागू हुआ तो इससे मुसलमानों की तुलना में गैर-मुस्लिमों को अधिक नुकसान होगा: ओवैसी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 July, 2023
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा, "हर कोई कह रहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) से मुस्लिमों को सबक मिलेगा लेकिन यह कानून पूरे देश के लिए अच्छा नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर यूसीसी लागू किया गया तो मुस्लिमों से ज़्यादा गैर-मुसलमानों को नुकसान होगा।" बकौल ओवैसी, "यह हमारी पहचान मिटाने के लिए लाया जा रहा है।"