ऐक्टर विजय ने केरल में बस की छत पर खड़े होकर किया फैन्स का अभिवादन, ली सेल्फी
अभिनेता विजय ने केरल में एक स्टेडियम के बाहर जुटे फैन्स का अभिवादन किया है जिसके वीडियो सामने आए हैं। इनमें वह एक बस की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाते और फैन्स के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इससे पहले सामने आए एक वीडियो में एयरपोर्ट के बाहर भीड़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई विजय की कार दिखी थी।


