अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी ₹15 करोड़ में एसेल सौर ऊर्जा में खरीदेगी 50% हिस्सेदारी
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड ₹15 करोड़ में एसेल सौर ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड में 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक, इस सौदे के 28 फरवरी तक पूरा होने का अनुमान है। कंपनी की शेष हिस्सेदारी राजस्थान सरकार के पास रहेगी।
read more at Moneycontrol


