मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने 2 विदेशी यात्रियों से बरामद की ₹18 करोड़ की कीमत के ड्रग्स
मुंबई (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई के अधिकारियों ने दो विदेशी यात्रियों के पास से ₹18 करोड़ की कीमत के ड्रग्स बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि दोनों यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। बकौल अधिकारी, यात्रियों के बैग की तलाशी लेने पर 8 प्लास्टिक के पाउच मिले जिसमें पाउडर जैसी चीज़ थी।
read more at abp न्यूज़


