नाले में खड़े होकर अमेरिकी सैनिकों से काबुल एयरपोर्ट जाने की अपील करते दिखे सैकड़ों लोग
अफगानिस्तान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सैकड़ों अफगान घुटने भर नाले के पानी में खड़े होकर अमेरिकी सैनिकों को अपने दस्तावेज़ देने की कोशिश करते और उनसे उन्हें काबुल एयरपोर्ट के अंदर जाने देने की अपील करते दिखे। तालिबान के कब्ज़े के बाद देश छोड़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट के बाहर इकट्ठा हैं।


