Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे: कांग्रेस से पीएम पद के चेहरे के सवाल पर खड़गे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 12 October, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे से बुधवार को भोपाल में एक पत्रकार ने सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रधानमंत्री पद का चेहरा वह खुद होंगे या राहुल गांधी होंगे। खड़गे ने जवाब दिया, "हमारे यहां कहावत है कि...बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे...पहले...मुझे अध्यक्ष तो बनने दो...उसके बाद देखेंगे।"