Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख के पार्षदों को मिलेगा ₹60,000 का भत्ता, कुल मासिक वेतन बढ़कर हुआ ₹1.20 लाख

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 27 November 2022
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पार्षदों को अब हर महीने ₹60,000 भत्ता मिलेगा जिससे उनका कुल मासिक वेतन बढ़कर ₹1.20 लाख हो जाएगा। इसको लेकर शनिवार को एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक, पार्षदों को हर महीने निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के तौर पर ₹40,000, ₹10,000 का कार्यालय और टेलीफोन भत्ता और ₹10,000 का चिकित्सा भत्ता दिया जाएगा।
read more at भाषा