Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई की लोकल ट्रेनों में लोगों को बिना टीकाकरण सफर की अनुमति देने से राज्य सरकार का इनकार

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 2 March, 2022
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वह लोगों को बिना कोविड-19 टीकाकरण मुंबई में लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति नहीं देगी। इस मामले में पिछले महीने हाईकोर्ट ने सरकार से 'नए सिरे से शुरुआत करने' को कहा था। बकौल हाईकोर्ट, मुंबई में लगभग सभी गतिविधियां महामारी के पूर्व की तरह हो रही हैं।
read more at ThePrint