आगे क्या करूंगा, बाद में बताऊंगा: ओपनएआई के सीईओ पद से हटाए जाने के बाद ऑल्टमैन
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ पद से हटाए जाने के बाद सैम ऑल्टमैन ने ट्वीट किया कि उन्होंने कंपनी में अच्छा समय बिताया। उन्होंने लिखा, "व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए काफी कुछ बदला...उम्मीद है दुनिया में भी कुछ बदला होगा...आगे क्या करूंगा उसके बारे में बाद में विस्तार से बताऊंगा।" ऑल्टमैन 2015 में स्थापित ओपनएआई के को-फाउंडर थे।
read more at News18 हिंदी


