Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के 6 मज़दूरों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक, पैसे देने के बाद से बंद आ रहे हैं फोन

short by अनिल कुमार / on Saturday, 16 September, 2023
जहानाबाद (बिहार) के 6 मज़दूरों को तमिलनाडु में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बकौल परिजन, एक पीड़ित ने फोन कर कहा कि उन सबको छोड़ने के लिए ₹20,000-₹20,000 मांगे जा रहे हैं। परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बताया कि पैसे देने के बाद से फोन बंद आ रहे हैं।