Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडिगो ने पायलटों का वेतन बढ़ाया, एअर इंडिया के भर्ती अभियान के दिन कई कर्मियों ने ली थी छुट्टी

short by shashank mishra / on Thursday, 7 July, 2022
इंडिगो ने अपने पायलट और केबिन क्रू के सदस्यों के वेतन में 8% की और बढ़ोतरी की है। इससे पहले खबरें थीं कि इंडिगो के कई कर्मचारियों ने एअर इंडिया के भर्ती अभियान के दिन शनिवार को सिक लीव ली थी जिससे इसकी सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई थी। इंडिगो पायलट व क्रू का लेओवर भत्ता भी बहाल करेगी।