लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, 427 अंक चढ़ा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी लगातार दूसरे दिन गुरुवार को लगभग 1% की वृद्धि के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 427.49 अंक चढ़कर 54,178.46 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 143.10 अंक बढ़कर 16,132.90 पर पहुंच गया। गौरतलब है, बुधवार को सेंसेक्स 616.62 अंक चढ़कर 53,750.97 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 178.95 अंक बढ़कर 15,989.80 पर पहुंच गया था।
read more at Times Now नवभारत


