Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को सीसीआई ने दी मंज़ूरी

short by रौनक राज / on Friday, 1 September, 2023
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार को टाटा सन्स की विमानन कंपनी एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को मंज़ूरी दे दी। इससे पहले नवंबर 2022 में सिंगापुर एयरलाइंस व टाटा सन्स ने एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है कि विस्तारा, टाटा सन्स और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त स्वामित्व वाली विमानन कंपनी है।