Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आयरलैंड में महिला टी20 के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, मुंह में गेंद पकड़कर दौड़ने लगा

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 September 2021
वीमेंस ऑल-आयरलैंड टी20 कप के सेमीफाइनल में शनिवार को ब्रेडी और सीएसएनआई के बीच मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस गया। वायरल हो रहे एक वीडियो में कुत्ते को मुंह में गेंद पकड़कर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कुत्ता फील्डर्स को चकमा देते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ के पास पहुंचा जहां उससे गेंद लिया जा सका।