Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

26 साल पहले बिहार में पुलिस अधिकारी की हत्या करने वाला नक्सली नेता दिल्ली में हुआ गिरफ्तार

short by नदीम अनवर / on Monday, 11 April 2022
दिल्ली पुलिस ने 26 साल पहले बिहार में पुलिस पार्टी पर हमला कर एक अधिकारी की हत्या करने के आरोपी नक्सली नेता को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, जानकारी मिली थी कि आरोपी फरीदाबाद (हरियाणा) में फर्ज़ी आईडी से रह रहा था। आरोपी ने कुछ साल पहले एक ट्रेन हादसे में खुद की मौत की झूठी खबर भी फैलाई थी।