ओडिशा में ₹5 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
फूलबनी (ओडिशा) में मंगलवार को ₹5 लाख के इनामी नक्सली समय मडकम उर्फ अमित ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आईजीपी (दक्षिणी रेंज) जय नारायण पंकज ने बताया कि अमित सुकमा (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है और 10 साल की उम्र में वह नक्सलवाद से जुड़ गया था। उन्होंने कहा कि अमित का नाम 15-16 मामलों में दर्ज था।
read more at X


