Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एचसी ने 'विगोरा' नाम से सेक्सुअल डिसऑर्डर होमियोपैथी दवा बेचने पर लगाई रोक

short by श्वेता भारती / on Friday, 3 May 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने होमियोपैथी दवा निर्माता कंपनी रेनोविज़न ऐक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को उसके सेक्सुअल डिसऑर्डर से जुड़ी दवाइयों को 'विगोरा' नाम से बेचने पर रोक लगा दी है। दरअसल, 'वायग्रा' की निर्माता कंपनी फाइज़र प्रोडक्ट्स इंक ने उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क 'वायग्रा' के उल्लंघन को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट ने रेनोविज़न को ₹3 लाख हर्जाना भरने को कहा है।