नीरज चोपड़ा, दीपिका, आलिया व रणबीर ने मुंबई में आईओसी सत्र के उद्घाटन समारोह में की शिरकत
शनिवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र का उद्घाटन समारोह हुआ। इस मौके पर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने शिरकत की जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र का उद्घाटन किया जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।
read more at Times Now नवभारत


