Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मज़दूरों को बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: गडकरी

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 19 November, 2023
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सुरंग में फंसे 40 मज़दूरों के बचाव कार्य का जायज़ा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "बीते 7-8 दिनों से हम पीड़ितों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और उन्हें बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" बकौल गडकरी, 6 विकल्पों पर काम किया जा रहा है।