मैच के दौरान पेपर पर प्लान पढ़ते दिखे नीदरलैंड्स के खिलाड़ी मैक्स, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
वनडे विश्व कप 2023 में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान नीदरलैंड्स के मैक्स ओडाउड पेपर पर अपने प्लान पढ़ते दिखे जिसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है। एक फैन ने 'डेथ नोट पेपर' जबकि दूसरे ने लिखा, "क्या प्लान है।" गौरतलब है कि इस मैच में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया।
read more at ABP न्यूज़


