70 वर्षीय मां की बेंगलुरु में हत्या कर ट्रॉली बैग में शव लेकर थाने पहुंची महिला
बेंगलुरु (कर्नाटक) में 39-वर्षीय महिला ने रोज की कहासुनी से तंग आकर अपनी 70-वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव ट्रॉली बैग में भरकर सोमवार को थाने सरेंडर करने पहुंच गई। महिला ने मां को नींद की गोलियां देने के बाद गला घोंट दिया था। आरोपी अपने दिवंगत पिता की फोटो भी थाने लेकर पहुंची थी।
read more at हिन्दुस्तान


