DDLJ हर साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती रहेगी: ऐक्ट्रेस काजोल
ऐक्ट्रेस काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर कहा है, "यह इस समय दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है...और यह हर साल अपना रिकॉर्ड तोड़ती रहेगी।" बकौल काजोल, फैंस ने फिल्म को प्रासंगिक बनाए रखा है। गौरतलब है, 1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म के शो आज भी महाराष्ट्र के मराठा मंदिर थिएटर में चलते हैं।
read more at भाषा


