Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम से की बात

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 8 August, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स-2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को बधाई दी। पुरुष हॉकी मुकाबले में भारत ने स्पेन को हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता है और ओलंपिक्स इतिहास में पुरुष हॉकी में अब भारत कुल 13 पदक जीत चुका है।
read more at X