Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BHU के वैज्ञानिकों ने तैयार किया अनोखा डिवाइस, बिना खून लिए हो सकेगा ब्लड टेस्ट

short by श्वेता यादव / on Thursday, 24 April, 2025
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बायोसेंसर डिवाइस विकसित किया है जिसकी मदद से बिना खून के सैंपल लिए भी ब्लड टेस्ट किया जा सकेगा। इस डिवाइस की कीमत ₹100-₹150 के बीच है और यह पेट्रोल-डीजल में मिलावटी रसायनों की भी पहचान करेगा। डिवाइस की मदद से डीएनए और बायोमार्कर टेस्ट भी संभव हो सकेगा।