Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

डॉक्टर ने बताए गट हेल्थ से जुड़े 5 लक्षण जो असल में नॉर्मल हैं लेकिन लोग इससे होते हैं परेशान
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 6 November, 2026
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने गट हेल्थ से जुड़े 5 लक्षण बताए हैं जो नॉर्मल हैं लेकिन लोग इससे परेशान होते हैं। उन्होंने कहा, "दिन में 20 बार तक गैस पास करना नॉर्मल है। हफ्ते में 3 बार से लेकर दिन में 3 बार तक मल त्यागना सामान्य है। खाने के तुरंत बाद मल त्यागने की इच्छा होना सामान्य है।"
read more at Instagram
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में होगा बदलाव, DMRC ने जारी किया नया शेड्यूल
short by पंकज कसरादे / on Friday, 6 November, 2026
DMRC के अनुसार, 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजे रवाना होगी। वहीं, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे शुरू होंगी। यात्रियों को इसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
read more at X
डॉक्टर ने बताए डार्क चॉकलेट खाने के 5 बड़े फायदे
short by पंकज कसरादे / on Friday, 6 November, 2026
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, डार्क चॉकलेट का सीमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स ब्लड प्रेशर कम करने और रक्त संचार सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने, मूड बेहतर बनाने और फाइबर की ज़रूरत पूरी करने में भी सहायक हो सकती है।
read more at instagram
6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रुपया
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 6 November, 2026
6 नवंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मई में रुपया (96.96) सबसे निचले स्तर पर आ गया था। आंकड़ों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 94.50 पर खुला जो पिछले बंद भाव 94.41 से 9 पैसे कम था लेकिन बाद में सुधार होकर यह 94.08 के स्तर तक पहुंच गया।
सरकार ने लाखो एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की हाई रिस्क चेतावनी
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 6 November, 2026
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, ऑपरेटिंग सिस्टम में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर हैकर फोन में पहुंच बना सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या मनमाना कोड रन कर सकते हैं। प्रभावित वर्जन में Android 14, 15, 16, 16-QPR2 और 17 शामिल हैं।
read more at CERT
भारत ने किया 'प्रलय' क्वासी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 6 November, 2026
भारत ने गुरुवार को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर विकसित किया है। DRDO के विकास एवं उत्पादन साझेदार भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने इसका निर्माण किया है।
read more at X
ईरान के बाकी हिस्सों को भी तबाह कर दूंगा: ट्रंप
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 6 November, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ज़रूरत पड़ी तो उन्हें ईरान के बाकी बचे हिस्से को भी तबाह करना पड़ सकता है। बकौल ट्रंप, ईरान को दोबारा खड़े (विकसित) होने में 25 साल लग सकते हैं। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि अमेरिका के नए हमलों में मदद करने वाला कोई भी देश उसका 'वैध निशाना' होगा।
read more at Hindustan Times
दिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI 389 दर्ज; GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू
short by Himanshu / on Friday, 6 November, 2026
दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहा। ANI के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 389 दर्ज किया। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू हैं। रोहिणी और IIT दिल्ली में AQI 474 दर्ज किया गया।
read more at ANI
'माता लक्ष्मी-किसान की कथा, धन्वंतरि का प्राकट्य', क्या हैं धनतेरस से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं?
short by शुभम गुप्ता / on Friday, 6 November, 2026
धनतेरस की एक प्रचलित कथा के अनुसार, राजा हिम के पुत्र की कुंडली में शादी के चौथे दिन सांप के काटने से मृत्यु की भविष्यवाणी थी। उनकी पत्नी ने प्रवेश-द्वार पर दीप जलाए, सोने-चांदी के आभूषण रखे और रातभर गीत गाकर पति को जगाए रखा। सांप दीपों-आभूषणों की चमक से चौंधियाकर लौट गया और राजकुमार की जान बच गई।
प्रमुख शहरों में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 6 November, 2026
धनतेरस/धनत्रयोदशी इस साल 6 नवंबर (शुक्रवार) को है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, दिल्ली में शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक, पुणे में शाम 6:32 से 8:31 बजे तक, मुंबई में शाम 6:35 से 8:35 बजे तक, कोलकाता में शाम 5:28 से 7:26 बजे और चेन्नई में शाम 6:14 से रात 8:10 बजे तक धनतेरस/धनत्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
Load More