₹1.46 करोड़ की बियर इंग्लैंड में हुई चोरी
इंग्लैंड में चोरों ने भारी माल ढोने वाले 2 ट्रेलर की मदद से एक डिपो से लगभग 70,000 पिंट्स बियर चुरा ली जिसकी कीमत £115,000 (₹1.46 करोड़ से ज़्यादा) है। पुलिस ने बताया कि चोरी हुई बियर पब में भेजी जानी थी। अनुमान है कि ट्रेलर समेत चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग £205,000 (₹2.6 करोड़ से ज़्यादा) है।
read more at Cheshire Police


