Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आने से मना करने को लेकर भारत को खेल पंचाट में घसीट सकता है पाक

short by तान्या झा / on Sunday, 10 November, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से मना कर देने को लेकर पाकिस्तान खेल पंचाट (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन) का दरवाज़ा खटखटा सकता है। गौरतलब है कि सरकार से मंजूरी नहीं मिलने पर भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई चाहती है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में हो।