एमपी में क्लासरूम की बेंच पर खर्राटे मारकर सो रहे टीचर का वीडियो हुआ वायरल, हुआ निलंबित
श्योपुर (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान क्लासरूम में बेंच पर लेटकर खर्राटे ले रहे रघुवीर गुप्ता नामक टीचर का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में एक बच्चा कुछ पूछने के लिए रघुवीर के पास गया तो वह जवाब देने की जगह सोते दिखे। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए रघुवीर को निलंबित कर दिया गया।
read more at Public


