Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी विल्मर से बाहर निकलेगी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़, बेचेगी अपनी पूरी हिस्सेदारी

short by रघुवर झा / on Monday, 30 December, 2024
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने सोमवार को अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी अदाणी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की। अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने अपने बयान में कहा है कि वह अपनी 31.06% हिस्सेदारी विल्मर इंटरनैशनल को बेचेगी और अन्य 13% हिस्सेदारी खुले बाज़ार में बेचेगी। यह सौदा 31 मार्च, 2025 से पहले पूरा होने की संभावना है।