मज़दूर को यूपी में आयकर विभाग ने भेजा ₹68 लाख का टैक्स नोटिस
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक मज़दूर के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली में एक कंपनी बनाई गई और करोड़ों का कारोबार किया गया। इसके बाद आयकर विभाग ने मजदूर को ₹67.90 लाख का आयकर वसूली का नोटिस भेजा। मजदूर ने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
read more at हिन्दुस्तान


