छत्तीसगढ़ में प्रेमिका संग रहने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में शुक्रवार रात एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा किया। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे एसडीओपी और थाना प्रभारी ने युवक को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
read more at लेटेस्टली


