लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 8 में से 5 सीटों पर लहराया परचम
लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आठ में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। ABVP के मुताबिक, दावा नामग्याल को अध्यक्ष, त्सेरिंग यांगडोल को उपाध्यक्ष, स्टैनजिन रिगजोल को महासचिव, रबस्किट डोलमा को संयुक्त सचिव और तेनजिन त्सेवांग को खेल सचिव चुना गया है। ABVP ने इसे छात्रों के भरोसे की जीत बताया।
read more at Timesnowhindi


