दक्षिण कोरिया में 15 मिनट के भीतर 27000 फीट नीचे आई फ्लाइट, यात्रियों को हुआ कान में दर्द
दक्षिण कोरिया से ताइवान जाने वाली कोरियन एयर की एक फ्लाइट रविवार को उड़ान भरने के 15 मिनट बाद अचानक 26,900 फीट नीचे आ गई जिसके बाद इसकी इंचॉन एयरपोर्ट (दक्षिण कोरिया) पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यात्रियों को कथित तौर पर कान में दर्द और हायपरवेंटीलेशन का सामना करना पड़ा। चोट के कारण 17 यात्री अस्पताल में भर्ती हुए थे।
read more at The Financial Express


