IPS पति पर डॉक्टर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा, दहेज और अवैध संबंध के आरोप, FIR दर्ज
कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत और उनके घरवालों पर उनकी डॉक्टर पत्नी ने नोएडा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आईपीएस अधिकारी शिवांशु पर कई महिलाओं के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


