बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिस हुआ जारी
बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर होने वाली भर्ती का विस्तृत नोटिस जारी हो गया है। पदों पर आवेदन 27 मार्च से 16 अप्रैल तक onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। 37 ज़िलों में भर्तियां होंगी जिनमें पटना में 1,479, गया में 909, नालंदा में 812, दरभंगा में 741, समस्तीपुर में 731 और भागलपुर में 666 पद आरक्षित हैं।
read more at हिन्दुस्तान


