Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स

short by रघुवर झा / on Sunday, 20 October, 2024
न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ सूज़ी बेट्स इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सूज़ी बेट्स ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेलने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है और यह उनका 334वां इंटरनैशनल मैच है। सूज़ी बेट्स ने भारतीय दिग्गज मिताली राज को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 333 इंटरनैशनल मैच खेला है।