Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में खाने में प्याज परोसे जाने से नाराज़ कांवड़ियों ने ढाबे में की तोड़फोड़

short by रघुवर झा / on Tuesday, 8 July, 2025
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात खाने में प्याज परोसे जाने से नाराज़ कांवड़ियों ने एक ढाबे में तोड़फोड़ कर दी। एसपी (सिटी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराया जिसके बाद कांवड़ियों ने अपनी यात्रा जारी रखी।
read more at भाषा